Saturday, July 11, 2026
spot_img
HomeCrime Newsपुलिस और गोकशी के आरोपित के बीच मुठभेड़

पुलिस और गोकशी के आरोपित के बीच मुठभेड़

कानपुर घाटमपुर थाना क्षेत्र के आलादासपुर गांव में गोकशी की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी तो गोकशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी फायरिंग हुई जिसमें एक गोकश जांघ में गोली लगने से घायल हो गया वहीं थाना प्रभारी घाटमपुर भी घुटने में गोली लगने से घायल हो गए। दो आरोपित पुलिस टीम को चकमा देकर भागने में कामयाब रहे इंस्पेक्टर और आरोपित को सीएचसी घाटमपुर ले जाया गया। जहां से दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद एलएलआर अस्पताल रेफर किया गया है। आलादासपुर गांव में लकी भट्ठे के करीब ट्यूबवेल के पास गोकशी होने की सूचना घाटमपुर पुलिस को रविवार देर रात मिली थी जिस पर थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह फोर्स के साथ दबिश देने के लिए गए। पुलिस टीम के पहुंचते ही गोकशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई। पुलिस की कार्रवाई में एक आरोपित दाहिनी जांघ में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा।

पैर में गोली लगने से घायल

जबकि दो अन्य साथी मौके से भागने में कामयाब रहे। गोकशों की फायरिंग में थाना प्रभारी घाटमपुर के दाहिने पैर के घुटने में पीछे की ओर गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाश को पुलिस टीम ने दबोचा। पकड़े गए आरोपित ने पूछताछ में अपना नाम नौबस्ता पूर्वी निवासी दिलशाद बताया है। पुलिस ने थाना प्रभारी और बदमाश को सीएचसी भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को एलएलआर अस्पताल रेफर किया गया है। मुठभेड़ की सूचना पर सीओ घाटमपुर सुशील कुमार दुबे फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। जहां से गोकशीमें प्रयुक्त औजार बरामद हुए हैं।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular