Sunday, July 19, 2026
spot_img
HomeKanpur Newsतेज धूप और झुलसा देने वाली गर्मी में रख रहे रोजा

तेज धूप और झुलसा देने वाली गर्मी में रख रहे रोजा

कानपुर तेज धूप व झुलसा दने वाली गर्मी के बाद भी बड़ी संख्या में बच्चे बूढ़े और जवान रोजा रखकर इबादत कर रहे हैं इस कार्य में ख्वातीनें भी पीछे नहीं हैं जबकि विपरीत हालत के बाद भी जेल में बड़ी संख्या में बंदी रोजा रखे हुए हैं इसके साथ ही मुस्लिम बस्तियों में तरावीह का सिलसिला जारी है मुकद्दस रमजान के इस पाक माह में गर्मी चरम पर है मंगलवार को 45 डिग्री तापमान के बाद भी चमनगंज बेगमगंज परेड मूलगंज ग्वालटोली सैयद नगर बाबूपुरवा  आदि मु्ल्मिम बहुल बस्तियों में बड़ी संख्या में लोगों ने रोजे रखे वहीं जेल में निरुद्ध बडी संख्या में बंदी भी रोजा रखकर इबादत कर रहे हैं

जेल के अंदर भी लोगों ने रखे रोजा

सुबह शाम शहरी व अफ्तार के लिए जेल प्रशासन की ओर से रोजेदारों की व्यवस्था की जा रही है दहकते सूरज की गर्मी व लू के थपेड़ों के बीच बच्चों व किशोरों ने रोजे रखे वहीं रोजा रखकर इबादत करने के साथ ख्वातीनें भी घर का काम निपटाती रहीं जबकि शाम को अफ्तार पार्टियों के साथ मस्जिदों में तरावीह का सिलसिला भी बराबर जारी है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular