Monday, July 20, 2026
spot_img
HomeKanpur Newsखुद शादी शुदा लेकिन साथी महिला कर्मचारी की मांग में भरा सिंदूर

खुद शादी शुदा लेकिन साथी महिला कर्मचारी की मांग में भरा सिंदूर

कानपुर  सिंचाई विभाग के एक कर्मचारी पर मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट शैलेंद्र यादव ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं । कर्मचारी पर साथी महिला कर्मचारी के घर में घुसकर उसकी मांग में सिंदूर भरने और छेड़छाड़ व धमकी का आरोप था।

विवाहित होने के बावजूद उसने यह घटना अंजाम दी

सिंचाई विभाग में कार्यरत महिला छावनी स्थित विभागीय कालोनी में रहती है । बतौर आरोप इसी कालोनी में रहने वाला सिंचाई विभाग में कार्यरत राहुल कनौजिया लगातार उनके साथ छेड़छाड़ करता था । 28 मार्च 2021 को राहुल महिला को अकेले पाकर घर में घुस गया और उनकी मांग में सिंदूर भर दिया जबकि महिला विवाहित है । इसके बाद वह अश्लील हरकतें करने लगा । महिला के शोर मचाने पर भाग गया । 20 जून को एक बार फिर वह महिला के घर में अपने परिवारीजनों के साथ घुसा और मारपीट कर अश्लील हरकत की । महिला ने पुलिस से शिकायत की तो सुनवाई नहीं हुई । सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री अधिवक्ता प्रवीण फाइटर ने बताया कि इस पर कोर्ट में शिकायत कर मुकदमा दर्ज करने की अपील की गई थी । गंभीर आरोपों के चलते न्यायालय ने छावनी थाना पुलिस काे मुकदमा दर्ज कर एक सप्ताह में रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए हैं ।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular