Saturday, July 11, 2026
spot_img
HomeCrime Newsमहिला से लूट करने वाला निकला सपा नेता / टांग हुई पंचर

महिला से लूट करने वाला निकला सपा नेता / टांग हुई पंचर

यूपी के कानपुर में पति और बच्चों संग बाइक से घर लौट रही महिला से सीएसजेएमयू के सामने आठ जून को लूट के मामले में बुधवार देर रात पुलिस और लुटेरो के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई इसमें एक लुटेरे के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी गिरफ्तार कर लिया गया। जिस लुटेरे के गोली लगी है वह कल्याणपुर के वार्ड 17 से सपा का उपाध्यक्ष बताया गया  है। गिरफ्तार के बाद एक फोटो वायरल हुई जिसमें लुटेरा एक पूर्व विधायक के साथ खड़ा है। हालांकि आपका अपना चैनल 365 दिन वायरल फोटो की पुष्टि नहीं करता है

महिला का पर्स छीनकर भाग लुटेरों की टांग हुई पंचर

                                             
कल्याणपुर के आवास विकास तीन निवासी सज्जन खान उर्फ जीतू आठ जून को देर रात अपनी पत्नी साबिया और दो बेटियों के साथ बाबूपुरवा से लौट रहे थे। तभी सीएसजेएम विश्वविद्यालय के सामने पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेरे झपट्टा मारकर सबिया का पर्स छीनकर भाग निकले थे। इस दौरान साबिया जमीन में गिरकर गंभीर घायल हो गई थीं। दोनों लुटेरे बगिया क्रॉसिंग के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे। तलाश में जुटी पुलिस बुधवार रात मुखबिर की सूचना पर जवाहरपुरम पहुंची। यहां लूट के इरादे से खड़े मुकेश और राजकुमार की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इसमें मुकेश के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा, जबकि साथी राजकुमार को पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा। घायल को प्राथमिक उपचार के लिए पुलिस बारासिरोही सीएचसी ले गई।

सूत्र? अपराधी का कहना है की पहली बार ही लूट की थी और पहली बार में ही गोली लग गई

डीसीपी वेस्ट विजय ढुल ने बताया कि लुटेरे राजकुमार की निशानदेही पर विनायकपुर स्थित मुकेश के घर से 100 मीटर दूर झाड़ियों में महिला का लूटा हुआ पर्स बरामद कर लिया गया है। ऑपरेशन में 100 सीसीटीवी कैमरे खंगालकर आरोपितों की पहचान की गई थी। घटना वाले दिन दोनों आरोपित गुरुदेव चौराहे पर खड़े थे। यहीं से दोनों ने परिवार का पीछा किया था।

लोगों को पहचान नहीं पा रही साबिया

हैलट में भर्ती साबिया की सेहत में कुछ सुधार हुआ है। पति सज्जन खान उर्फ जीतू ने बताया कि अब उन्हें हैलट इमरजेंसी की पहली मंजिल पर स्थित पीयूपी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। दिमाग पर चोट लगने के चलते उन्हें लोगों को पहचानने में दिक्कत हो रही है। बाईं आंख खोलने में अब भी दिक्कत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular