Monday, July 27, 2026
spot_img
HomeCrime Newsएफआईआर लिखाओगे तो वीडियो वायरल कर देंगे, और कपडे़ उतारकर पिटाई का...

एफआईआर लिखाओगे तो वीडियो वायरल कर देंगे, और कपडे़ उतारकर पिटाई का वीडियो वायरल

बिधनू में इंटर के छात्र व उसके दोस्त को पीटने वाला वीडियो शुक्रवार को आखिरकार आरोपितों ने वायरल कर ही दिया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया है सब्जी विक्रेता तुलसीराम राजपूत के इंटर में पढ़ने वाले बेटे अरुण (19) के मुताबिक गांव के रानू सिंह, अंकित यादव और आमू गौतम उसे जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए थे।

कपड़े उतारकर चप्पल से मार रहे हैं।

तमंचा दिखाकर उसे पीटा और फोन कर दोस्त अभय को बुलवाया। वीडियो में दिख रहा है कि रानू सिंह और उसके साथ के बदमाश अरुण के कपड़े उतारकर चप्पल से मार रहे हैं। आरोपितों ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी और भाग निकले। अरुण ने पुलिस से शिकायत की तो आरोपितों ने वीडियो वायरल भी कर दिया।

तेजस्वरूप सिंह, एसपी आउटर

जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे लेकर एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular