Saturday, September 19, 2026
spot_img
HomeKanpur NewsUP: 35 साल पुराने गिट्टी चोरी मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा,...

UP: 35 साल पुराने गिट्टी चोरी मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा, मंत्री राकेश सचान फरार

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान को एसीएमएम 3 कोर्ट ने 35 साल पुराने मामले में सजा सुनाई है। सुनवाई के बाद आदेश के सुरक्षित होते ही मंत्री राकेश सचान कोर्ट से भाग निकलेमाना जा रहा है कि मंत्री को पहले से ही सजा सुनाए जाने का अनुमान लग था 35 साल पुराने गिट्टी चोरी मामले में शनिवार को ACMM-3 कोर्ट ने सुनवाई कर आदेश सुरक्षित किया। मामले की सुनवाई हो जाने के बाद मंत्री राकेश सचान सजा सुनाये जाने की आशंका से कोर्ट से बाहर चले गए। मंत्री वकील पर भी गंभीर आरोप की खबर आई है। जानकारी के मुताबिक खबर है की मंत्री के वकील ने जज के हाथ से आदेश की कॉपी छीनकर भागने का आरोप है

राजनीतिक शुरुआत समाजवादी पार्टी से की थी

बतादें कि मामला तब का है जब मंत्री राकेश सचान रेलवे ठेकेदार थे। कानपुर के किदवई नगर क्षेत्र के निवासी राकेश सचान ने अपनी राजनीतिक शुरुआत समाजवादी पार्टी से की थी। 2019 लोकसभा चुनाव में वे एसपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए था। 2022 में उन्होंने बीजेपी ज्वाइन की और कानपूर देहात के भोगनीपुर से समाजवादी पार्टी के नरेंद्र पाल सिंह को हराया और योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में मंत्री पद प्राप्त किया।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular