Saturday, July 11, 2026
spot_img
HomeCrime Newsपुलिस हेड कांस्टेबल के बेटे ने शादी का झांसा देकर युवती से...

पुलिस हेड कांस्टेबल के बेटे ने शादी का झांसा देकर युवती से किया था दुष्कर्म ( कॉन्स्टेबल का बेटा गिरफ्तार)

कानपुर की पनकी थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने और फिर दूसरी जगह शादी करने वाले आरोपी को दबोच लिया है ! गिरफ्तार आरोपी पुलिस विभाग में कार्यरत सेवानिवृत्त हेडकांस्टेबल का पुत्र है। आरोपी के खिलाफ पनकी थाना पुलिस विधिक कार्यवाही कर रही है।

लड़की की जिंदगी खराब करने के बाद कर ली दूसरी जगह शादी

एसीपी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि पनकी थाना क्षेत्र में एक युवती द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए जाने की शिकायत की गई। पीड़ित युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी सेवानिवृत्त हेडकांस्टेबल का पुत्र है। उसकी जिंदगी खराब कर आरोपी ने दूसरी जगह शादी कर ली। पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश व घटना की छानबीन शुरू की।

कछुआ तालाब के पास से गिरफ्तार हुआ युवक

एसीपी ने बताया कि जांच व आरोप के आधार पर पनकी के एफ ब्लॉक में रहने वाले अभियुक्त धर्मेन्द्र यादव पुत्र राजवीर यादव की तलाश में पुलिस की टीम लगाई गई। आज अभियुक्त को पुलिस ने कछुआ तालाब के पास से दबोच लिया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अंजन कुमार सिह, उ0नि0 आनन्द प्रकाश, हे0का0 नन्द किशोर शामिल रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular