Sunday, July 19, 2026
spot_img
HomeCrime Newsदबंगों ने शराब के लिए मांगे रुपये, न देने पर तोड़ दिया...

दबंगों ने शराब के लिए मांगे रुपये, न देने पर तोड़ दिया युवक का जबड़ा

कानपुर गोविंदनगर में शराब के लिए रुपये न देने पर दबंगों ने दुकानदार पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे उसकी नाक की हड्डी और जबड़ा टूटा गया। सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। पीड़ित की मां ने आरोपितों के खिलाफ तहरीर देकर रंगदारी समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। गोविंद नगर सी-ब्लॉक चावला मार्केट निवासी रेनू मिश्रा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके बेटे दीपक की चावला मार्केट में पान की दुकान है।

दबंगों ने इतना मारा कि नाक की हड्डी और जबड़ा तोड़ दिया

आरोप है कि देर रात गोविंद नगर निवासी अजय शर्मा ने अपने दो साथियों संग मिलकर दीपक को रोका और शराब पीने के लिए रुपये मांगे। विरोध करने पर बुरी तरह पीटा जिससे उसकी नाक की हड्डी और जबड़ा टूट गया। घटना पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को जानकारी देकर उसे हैलट में भर्ती कराया। मां रेनू मिश्रा ने अजय व उसके दो साथियों के खिलाफ मारपीट, धमकाने व रंगदारी की तहरीर दी। गोविंद नगर इंस्पेक्टर रोहित तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर आरोपित की तलाश में दबिश दी जा रही है।

सूरज वर्मा संवाददाता

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular